फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Misuse of public money In the case reported

सरकारी धन के दुरुपयोग  के मामले में रिपोर्ट दर्ज 

Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी। Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Misuse of public money In the case reported
sdf
साढ़े चौतीस लाख रुपये का गोलमाल उजागर 
विज्ञापन

एडीओ पंचायत कुंभी (गोला) ने जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर एक ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ साढ़े चौतीस लाख रुपये के धन के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए मोहम्मदी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच अमीरनगर चौकी प्रभारी को सौंपी है।
पुलिस के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी और एडीओ पंचायत रामजीवन मिश्रा ने ग्राम विकास अधिकारी बस्तौली सरदार सिंह राना के खिलाफ जांच की थी जिसमें पाया गया कि राना ने गांव में 329 के सापेक्ष  49 शौचालय ही बनवाए जबकि 206 शौचालय अधूरे और 74 में काम ही नहीं शुरू हुआ। 
विज्ञापन

अधिकारियों ने इस संबंध में राना से स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया जिस पर अधिकारियों ने मामले की सूचना मुख्य विकास अधिकारी खीरी को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सुसंगत धाराओं में  रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर एडीओ पंचायत ब्लाक कुंभी (गोला)  रामजीवन मिश्रा ने  मोहम्मदी कोतवाली में   34 लाख 56 हजार रुपये धन के दुरुपयोग संबंधी तहरीर दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग आदि धाराओं में ग्राम विकास अधिकारी सरदार सिंह राना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच अमीरनगर चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed