{"_id":"58347f894f1c1b2b2513b3c6","slug":"missing-student-found-to-be-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा को घर वालों ने किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्रा को घर वालों ने किया बरामद
पलियाकलां।
Updated Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर से लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट सोमवार की शाम पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज तो कर ली, लेकिन उसे बरामद करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। घर वालों ने उसे दूसरे दिन पड़ोस के ही एक घर से बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
पलिया थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। सोमवार को स्कूल से लौटकर आने के बाद वह घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी, लेकिन वह नहीं लौटी। इस पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि ग्राम बंशीनगर निवासी जोगेन्द्र और अतरिया निवासी मुकुन्दी उसकी पुत्री को पहले भी उठाने की कोशिश कर चुके हैं। दोनों ने पुत्री का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने सोमवार की सायं पिता की तहरीर पर जोगेंद्र, मुकंदी और दो महिलाओं के खिलाफ अपहरण सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन छात्रा को तलाश करने की जहमत नहीं उठाई। उधर तलाश में जुटे परिवार के लोगों ने उसे पड़ोस के एक घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को महिला अल्पावास ठक्कर बापा भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।