फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Missing man found the bodies of five days in pond

पांच दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव

Fri, 16 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा। Updated Fri, 16 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Missing man found the bodies of five days in pond
मृत शरीर - फोटो : demo pic
कोतवाल बोले बाहरी चोट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कटैलापुरवा गांव के बाहर तालाब में शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश मिली, जिसकी शिनाख्त धरमुनियापुर निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार के तौर पर हुई है। वह पांच दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वाले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैैं। वहीं पुलिस ने शरीर पर बाहरी चोट मिलने से इंकार किया है। 

धरमुनियापुर गांव निवासी पप्पू भार्गव का पुत्र 25 वर्षीय अनिल कुमार 10 दिसंबर को खेत जाने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह नहीं लौटा। पिता के मुताबिक जब वह रात तक घर नहीं लौटा, तो सुबह उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार वालों ने रिश्तेदारियों और दोस्तों में काफी तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर युवक के पिता ने 15 दिसंबर को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को धरमुनियापुर के पड़ोसी गांव कटैलापुरवा के बाहर तालाब में लाश होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल रामजी चौधरी ने लाश तालाब से बाहर निकलवाई तो पिता ने शव की पहचान अपने लापता पुत्र के तौर पर की। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, क्योंकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक के पिता नेे भी किसी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed