{"_id":"8b44ca700b2defc37f5a2f3c16b5f776","slug":"miscreants-paterfamilias-the-son-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गृहस्वामी के पुत्र को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने गृहस्वामी के पुत्र को गोली मारी
निघासन/ढखेरवा
Updated Sat, 08 Aug 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नयापुरवा में एक घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी के ऱ्पुत्र को गोली मार दी। घायलावस्था में परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पढुआ के मजरा नयापुरवा निवासी रामप्रकाश विश्वकर्मा अपने परिवार के सदस्यों जनक दुलारी, नंदरानी, लवकुश आदि लोगों के साथ शुक्रवार की रात सो रहे थे। रात करीब एक बजे कुछ बदमाश दीवार के छज्जे के सहारे से छत पर चढ़ गए। उसके बाद सीढ़ी से घर में प्रवेश किया। बदमाश कमरों का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए, इनमें से एक बदमाश लवकुश की चारपाई के पास जा पहुंचा। उसने लवकुश का मोबाइल उठा लिया और अन्य सामान उठाने लगे। आहट सुनकर लवकुश जाग गया और उसने एक बदमाश को दबोच लिया। इसी बीच दूसरे चोर ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए उसके पैर में गोली मार दी। लवकुश घायल होकर वहीं गिर गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। परिवार वालों के घेराबंदी करने से पहले बदमाश मेन गेट खोलकर भाग गए। घायलावस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बाबत एसओ परशुराम ओझा ने बताया कि चोरी के दौरान हमला करने की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली है।