फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mirzapur truck driver with a knife, slit throat

मिर्जापुर के ट्रक चालक की चाकू से गला रेतकर हत्या

Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।  
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।   Updated Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur truck driver with a knife, slit throat
crime - फोटो : amar ujala
ट्रक के केबिन में मिला लहुलुहान शव, क्लीनर फरार
विज्ञापन

कई दिनों से खड़ा था ट्रक, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

नेपाल में कोयला उतारकर पलिया आए मिर्जापुर के ट्रक चालक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई । उसका शव शनिवार को ट्रक के केबिन में मिला। लावारिस हाल में ट्रक कई दिनों से पलिया-भीरा मार्ग पर रिलायंस पट्रोल पंप के पास खड़ा था। क्लीनर फरार है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

मिर्जापुर जिले के गांव संकरोणी निवासी  चालक 50 वर्षीय विजय चौहान अंबेडकरनगर निवासी आनंद शुक्ला का ट्रक चलाता था। वह कोयला लादकर नेपाल गया था, जहां ट्रक अनलोड करने के बाद पलिया आया था। ट्रक संख्या यूपी 31 टी 8010 कई दिन से पलिया-भीरा मार्ग  पर रिलायंस पंप के पास लावारिस खड़ा था। शक होने पर लोगों ने शनिवार को ट्रक के केबिन  में झांककर देखा तो अंदर चालक पड़ा हुआ था और उसके गले के पास ही चाकू भी रखा था। गले पर खून के धब्बे देख लोग सन्न रह गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन खोलकर शव को बाहर  निकाला। उसके पास मिले आईडी से उसकी शिनाख्त की गई।  मामले में लूट के आसार भी जताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि चालक कोयला खाली कर लौटा था, तो उसके पास किराए का भी रुपया रहा होगा। चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने बताया कि ट्रक मालिक को सूचना दी गई है, जिसे परिवार वालों को सूचना देने के लिए कहा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक मालिक का कहना है कि क्लीनर, चालक ने रखा था, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed