फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions of theft of two houses in Chakalakhipur

चकलाखीपुर में दो घरों  से लाखों की चोरी  

Mon, 19 Jun 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा। 
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।  Updated Mon, 19 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Millions of theft of two houses in Chakalakhipur
demo pic - फोटो : अमर उजाला
प्रधान समेत दो घरों में किया चोरी का प्रयास
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चकलाखीपुर गांव में चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया। दो घरों से चोरों ने करीब 71 हजार की नकदी सहित लाखों का माल साफ कर दिया। इसके अलावा प्रधान समेत दो घरों में चोरी का प्रयास किया गया, जहां परिवार वालों के जागने पर चोरों को उल्टे पैर भागना पड़ा। 
गांव चकलाखीपुर निवासी किसान उमेश लोधी के घर की दीवार फांदकर चोर घर में दाखिल हुए, जिसके बाद मेन गेट का दरवाजा खोलकर अन्य साथियों को अंदर बुला लिया। इसके बाद चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़े, फिर अलमारी में रखे 70 हजार रुपये, सोने की झुमकी, नथनी, मटरमाला समेत सारे जेवर और कीमती बर्तन और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद जाते समय चोर 10 लीटर मेंथा आयल भी ले गए। इस दौरान गृहस्वामी समेत पूरा परिवार छत पर सो रहा था। इसके बाद इसी गांव के सियाराम के घर भी चोर घुसे, जहां से एक हजार रुपये सहित बर्तन-कपड़े चुरा ले गए। चोरी की तीसरी वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने गांव के प्रधान अनिल पांडेय के घर के मेन गेट का चैनल काटना शुरू किया, जिसकी आहट पाकर परिवार वाले जाग गए। तो यहां से चोर भाग निकले। चौथी घटना में गांव के ही राजेंद्र पांडेय के घर में भी चोर दाखिल हुए, लेकिन परिवार के जाग जाने से यहां भी चोर भाग निकले। हालांकि बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोर ले जाने में सफल हो गए। पीड़ित गृहस्वामियों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल दीपक शुक्ला के मुताबिक उमेश की तहरीर मिली है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
दस दिन पूर्व हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं
धौरहरा। 10 दिन पहले भी चोरों ने इसी गांव के अर्मिका भार्गव के घर से 10 हजार की नकदी सहित हजारों का कीमती सामान चोरी कर लिया था। यूनुस के घर से मोबाइल, कपड़े, बर्तन और प्रताप गुप्ता के घर से 15 हजार की नकदी सहित सामान चोरों ने पार कर दिया था। इन मामलों में तहरीर दिए जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। बताते चलें कि चकलाखीपुर गांव के पास ही मुराउनपुरवा गांव में पुलिस पिकेट है। पुलिस का दावा है कि चकलाखीपुर गांव में रोज गश्त भी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बाउंड्री कूदकर घुसे बदमाश, जाग होने पर फायरिंग कर भागे     
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलियापुर में बदमाश एक मकान में बाउंड्री कूदकर घुस गए। जाग होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।     

गांव अलियापुर निवासी महेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 18/19 की आधी रात में कुछ बदमाश उनके घर में बाउंड्री कूदकर घुसे। चहल पहल सुनकर घर के लोग जाग गए, जिससे बदमाश फायरिंग करते हुए रसूलपनाह गांव की ओर भाग गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed