फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions of houses off jewelry stolen

बंद मकान से लाखों के जेवरात चोरी

Fri, 08 May 2015 08:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 May 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
Millions of houses off jewelry stolen
शहर में बंद मकानों से चोरियों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार की रात को वाजपेयी कॉलोनी में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 10 हजार की नकदी और करीब चार लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी देहरादून गए गृहस्वामी को दी, जिसके बाद मामले की सूचना पाकर रोडवेज चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

वाजपेयी कॉलोनी निवासी व्यापारी राकेश गुप्ता (क्रेशर वालेे) सपरिवार किसी काम से गुरुवार की सुबह देहरादून गए थे। रात में चोरों ने मेन गेट के चैनल और दरवाजे पर लगे पांच ताले तोड़ डाले और कमरों के लॉक तोड़कर इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दो कमरों में रखी तीन अलमारियों को खंगाला, जिसमें से 10 हजार की नकदी और करीब चार लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। पड़ोसी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार की सुबह मेन गेट का ताला टूटा देखा, तो अवाक रह गए। मामले की जानकारी गृहस्वामी राकेश गुप्ता को दी और फिर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed