{"_id":"5820bcd24f1c1bf67eb3816b","slug":"millions-of-account-holders-the-bank-dakar-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाताधारकों का लाखों डकार गया बैंक मित्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाताधारकों का लाखों डकार गया बैंक मित्र
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
फरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढखेरवा बैंक शाखा पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
सरपतहा स्थित मिनी इलहाबाद बैंक शाखा मित्र सैकड़ों खाता धारकों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। 15 दिनों से बैंक शाखा का ताला नहीं खुला है। नाराज खाताधारकों ने ढखेरवा बैंक शाखा पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
शाखा प्रबंधक को सौंपे गए ज्ञापन में गांव सरपतहा निवासी रामऔतार ने बताया है कि उसने 1.10 लाख रुपये सरपतहा की मिनी बैंक में जमा किए थेे लेकिन उसके खाते में मात्र 40 रुपये ही पोस्ट हैं। इसी गांव निवासी सतीसा पत्नी विश्नू ने बताया कि उसने 1.20 लाख रुपये जमा किए थे लेकिन उसके खाते में 800 रुपये ही पोस्ट है। भगौती ने बताया कि उसने 80 हजार रुपये जमा किए थे लेकिन उसके खाते में केवल 11 रुपये ही हैं। डंडूरी निवासी मैशर पत्नी मुख्तार ने बताया कि उसने 1.21 लाख रुपये जमा किया था जबकि खाते में मात्र 556 रुपये ही जमा है। यहीं के फहीम ने बताया कि उसने 85 रुपये जमा किया था पर उसके खाते में 560 रुपये ही पोस्ट है। आयशा बानो पुत्री मुजम्मिल ने बताया कि उसने 65 हजार रुपये जमा किया था पर उसके खाते में केवल 121 रुपये ही जमा है। यहीं की मुन्नी पत्नी मुजम्मिल ने बताया कि उसने 1.29 लाख रुपये जमा किए थे लेकिन खाते में केेवल 1000 रुपये जमा हैं। सल्तनत बानो पत्नी मोबीन ने 56 हजार रुपये जमा किए थे लेकिन खाते में मात्र 245 रुपये ही शेष हैं। इसी तरह गांव सरपतहा डंडूरी में संचालित इलाहाबाद बैंक की मिनी बैंक शाखा में आसपास गांवों के सैकड़ों की तादाद में खाताधारकों के खातों में लाखों की जमा धनराशि बैंक मित्र हजम कर गया है। बताया जाता है कि बैंक मित्र शकील अहमद निवासी पठानन पुरवा पिछले 15 दिनों से शाखा बंद कर फरार चल रहा है। लाखों रुपये गबन होते देख सोमवार को सैकड़ों खाताधारकों ने ढखेरवा की मुख्य शाखा पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ढखेरवा इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने इस संबंध में बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर उक्त बैंक मित्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर बैंक मित्र ने सारे आरोपों को निराधार बताया है।