फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Milk missing in Joraha river found dead

जौराहा नदी में मिला गायब अधेड़ का अदखाया शव   

Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Milk missing in Joraha river found dead
मौत - फोटो : अमर उजाला
दो मई की शाम घर से निकला था अधेड़
विज्ञापन

शव को मगरमच्छों के खाने की है आशंका 


सात दिन से गायब चल रहे थाना सिंगाही के गांव खैरीगढ़ निवासी अधेड़ का शव दुधवा टाइगर रिजर्व के अंदर जौराहा नदी के अमुवापुल के पास बरामद हुआ। शव काफी सड़ागला और अधखाया हुआ था, जिससे शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। पुल के निकट रखे मिले बैग से शव की पहचान हुई। 

गांव खैरीगढ़ निवासी इश्तखार बेग(55) की शादी नहीं हुई थी। वह गांव में ही रह रहे अपने भांजे जावेद के घर रहते थे। जावेद ने बताया कि मामा इश्तखार मंदबुद्धि के थे। वह अक्सर घर से बिना बताए बरेली में रह रहे अपने बड़े भाई जब्बार और आंवला में रह रही बहन के घर चले जाते थे। दो मई की शाम को मामा इश्तखार बैग लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। कई जगहों और रिश्तेदारियों आदि में तलाश की थी, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। इस पर उन्होंने थाना सिंगाही में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की शाम गांव भैरमपुर के कुछ लोगों ने जौराहा नदी के टाइगर रिजर्व में स्थित अमुवापुल के निकट एक शव देखा, जिसे मगरमच्छ नोच रहे थे। इसकी सूचना भैरमपुर के चौकीदार मंगल ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलवाया। शव का काफी हिस्सा मगरमच्छों ने खा डाला था। इससे शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शव मिलने की सूचना भांजे जावेद को देकर शिनाख्त के लिए बुलवाया। मौके पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे जावेद ने पुल के निकट रखी बैग और कपड़ों से शव की शिनाख्त अपने मामा के रूप में की। ग्रामीणों और परिवार वालों ने आशंका जताई है कि अधेड़ पानी पीने के लिए नदी में गया होगा। इसी बीच मगरमच्छ ने उन्हें नदी में खींच ले गया होगा। बतादें कि जौराहा नदी में बड़ी तादाद में मगरमच्छ पाए जाते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed