फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mid-Day accident in road accident

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज-सुंदरवल।
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज-सुंदरवल। Updated Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mid-Day accident in road accident
demo pic - फोटो : अमर उजाला
 पैदल सड़क क्रास करते समय मंगलवार रात भीरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में हुआ। 
विज्ञापन

थाना फरधान छेत्र के गनेशपुर निवासी 48 वर्षीय नत्था मंगलवार को फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव देवरिया स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक नत्था ऑटो से उतरकर गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इस बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज सुंदरवल अवधेश यादव ने बताया कि घायल की हालत नाजुक देख उसे सरकारी जीप से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घर वालों को सूचना दे कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जहां अस्पताल प्रशासन की सूचना पर बुधवार शव पुलिस ने पोस्टमार्टम ले लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed