फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Members of the club head in Kheri Dead on the glass injured

खीरी क्लब में सदस्य के सिर पर शीशा मारकर किया घायल 

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Members of the club head in Kheri Dead on the glass injured
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- दो के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट
- मासिक भोज के दौरान हुआ विवाद 

सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खीरी क्लब में शनिवार की रात मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज दो युवकों ने क्लब के सदस्य मोहल्ला संकटा देवी निवासी गोपाल गुप्ता के सिर पर सेंटर टेबिल का शीशा उठाकर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने घायल सदस्य की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कातिलाना हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला संकटादेवी निवासी गोपाल गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार की देर सायं खीरी क्लब में अपने परिवार के साथ मासिक भोज पर गए थे। वहां पर अन्य लोगों से भी मुलाकात हुई। जिनमें नीरज रंगलानी पता अज्ञात भी शामिल थे। गोपाल गुप्ता ने बताया कि वह अपने साथी सुधीर कपूर और राकेश गुप्ता के साथ बैठे हुए थे। इसी बीच नीरज रंगलानी अपने मित्र मनोज सिंह के साथ उनके मेज के पास आ गए और गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने सेंटर टेबिल पर पड़ा शीशा उठा लिया और उसके सिर पर मार दिया। सिर फूट जाने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इससे क्लब में हड़कंप मच गया। क्लब सचिव और उनके साथी उन्हें उठाकर कोतवाली लाए। कोतवाली प्रभारी सदर जयप्रकाश यादव ने बताया कि घायल गोपाल गुप्ता की तहरीर पर नीरज रंगलानी और मनोज सिंह पता अज्ञात के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed