फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   married women died in fire

विवाहिता ने आग लगाकर जान दी

Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
married women died in fire
अाग - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आग लगने झुलसी महिला की भी मौत
विज्ञापन

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला आग लगने से झुलस गई तो दूसरी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाली। गंभीर रूप से झुलसी दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम मंसरिया निवासी बुद्धा की 30 वर्षीय पुत्री सोनापती की शादी इसी वर्ष ग्राम मेंहदीपुरवा निवासी छंगा के साथ हुई थी। इस समय वह अपने पिता के यहां थी। रविवार को उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र हैदराबाद के ग्राम सेमरई निवासी जगदीश प्रसाद और उनकी की 27 वर्षीय पुत्री लक्ष्मीदेवी रविवार को गांव में लगी आग में झुलस गए थे। इसमें गंभीर हालत के चलते लक्ष्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जगदीश का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed