{"_id":"58a069f74f1c1b5f7ed83dab","slug":"married-woman-die-under-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति-सास समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नगर के मोहल्ला गजेंद्रपुरी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति-सास समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीलीभीत जिले के थाना सेराहमऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव महुआ बुंदे निवासी अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने अपनी चचेरी बहन गुंजा देवी की शादी गोला नगर के मोहल्ला गजेंद्रपुरी निवासी हेमचंद बाजपेयी के पुत्र अनुज बाजपेयी से साथ 2013 में की थी। गुंजा के ससुरालवाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह लोग एक लाख रुपया नकद और बाइक देने की मांग करते रहे। मायके वालों ने जब असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष के लोग गुंजा को प्रताड़ित करने लगे। दहेज न मिलने पर जान से मार देने की धमकी दी। अनिल कुमार का आरोप है कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि 11 फरवरी की रात में गुंजा देवी की मौत हो गई, इस पर मायके पक्ष के लोग आए तो उन्होंने देखा कि विवाहिता के गले पर चोट के निशान थे। इससे उन्हें आशंका हुई कि विवाहिता की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने अनिल कुमार की तहरीर पर पति, सास निर्मला देवी, जेठानी सोनी, चचेरी ननद राधा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।