फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman die under suspicious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Married woman die under suspicious condition
dead body - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पति-सास समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
 नगर के मोहल्ला गजेंद्रपुरी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति-सास समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पीलीभीत जिले के थाना सेराहमऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव महुआ बुंदे निवासी अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने अपनी चचेरी बहन गुंजा देवी की शादी गोला नगर के मोहल्ला गजेंद्रपुरी निवासी हेमचंद बाजपेयी के पुत्र अनुज बाजपेयी से साथ 2013 में की थी। गुंजा के ससुरालवाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह लोग एक लाख रुपया नकद और बाइक देने की मांग करते रहे। मायके वालों ने जब असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष के लोग गुंजा को प्रताड़ित करने लगे। दहेज न मिलने पर जान से मार देने की धमकी दी। अनिल कुमार का आरोप है कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि 11 फरवरी की रात में गुंजा देवी की मौत हो गई, इस पर मायके पक्ष के लोग आए तो उन्होंने देखा कि विवाहिता के गले पर चोट के निशान थे। इससे उन्हें आशंका हुई कि विवाहिता की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने अनिल कुमार की तहरीर पर पति, सास निर्मला देवी, जेठानी सोनी, चचेरी ननद राधा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed