फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married the kerosene Put on fire

विवाहिता ने केरोसिन डालकर आग लगाई

Wed, 25 Mar 2015 08:08 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Wed, 25 Mar 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
Married the kerosene Put on fire
कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीनगर में विवाहिता ने केरोसिन छिड़कर आग लगा ली, उसे शाहजहांपुर के अस्पताल में लेजाया जा रहा था तभी रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतका की मां श्यामा देवी गांव पहुंच गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव के विवेक वर्मा का विवाह वर्ष 2006 में शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाने के गांव उमरचढ़ा के रमेश चंद्र की पुत्री रिंकी के साथ हुआ था, उसके दो बच्चे लव (6) और कौशल (4) है। इधर, कुछ दिनों से विवेक शाहजहांपुर में कथित प्रेमिका के साथ रहने लगा, सोमवार की शाम वह अपनी प्रेमिका को लेकर गांव आया था, जिस पर खासा विवाद हो गया। इसी तनाव के चलते बुधवार को उसकी पत्नी रिंकी (28) ने  केरोसिन छिड़कर आग लगा ली, जिससे घर में कोहराम मच गया, उसे आनन-फानन में इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया, पर  अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने  दम तोड़ दिया। इधर मौका पाकर कथित प्रेमिका गांव से रफूचक्कर हो गई। मृतका के पिता हरिद्वार में नौकरी करते हैं जिन्हें सूचना दी गई है जबकि मां श्यामा देवी गांव पहुंच गई है। बहरहाल दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा है जिस कारण शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed