फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married stabbed

विवाहिता को चाकू मारा

Tue, 17 Mar 2015 05:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Mar 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
Married stabbed
शहर में दिनदहाड़े युवकों ने दबंगई दिखाते एक घर में घुसकर अकेली महिला के हाथों में चाकू मारकर जख्मी कर दिया। युवकों ने तमंचे से फायर करने की कोशिश की, लेकिन कारतूस मिस हो गई। आरोप है कि दबंग युवक बेवजह उसे कई दिनों से अभद्रता कर परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन

मोहल्ला हिदायतनगर निवासी इरफान की पत्नी गुलनिशा ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कई बार युवकों ने उसका पीछा भी किया। मंगलवार को दोपहर में वह अपनी बच्ची के साथ घर में अकेली थी, तभी चार-पांच युवक घर में घुस आए और पति का नाम लेकर धमकी देने लगे। इसके बाद गुलनिशा से भी अभद्रता की। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने उसके  हाथ में चाकू मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गई। गुलनिशा की सूचना पर काम करने गया पति इरफान लौटा और पत्नी को लेकर सदर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है, लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। इधर शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है, जिसकी छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed