फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married scorched killed in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत

Sat, 12 Sep 2015 05:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 12 Sep 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र गोला में एक विवाहिता अपने ही घर में संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिवार वालों ने पिटाई कर जला देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गोला के ग्राम दलेलनगर निवासी मनोज की 25 वर्षीय पत्नी गंगाजली शुक्रवार को अपने ही घर में आग से झुलस गई। उसका पति मनोज उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर चला गया। सूचना मिलने पर आए मायके वालों ने उसकी देखभाल की। देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता रामसागर निवासी बम्हनपुर थाना फरधान ने बताया कि मनोज ने पहले उसे मारा पीटा फिर मिट्टी का तेल डालकर आग लगादी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed