फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Man hit by train gang Jhrkhuran

ट्रेन में जहरखुरान गिरोह का शिकार हुआ युवक

Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-बेलरायां।
अमर उजाला ब्यूरो-बेलरायां। Updated Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Man hit by train gang Jhrkhuran
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बेहोशी की हालत में बिछिया रेलवे स्टेशन पर मिला 
विज्ञापन

10 हजार की नकदी समेत हजारों का सामान लूटा

बरेली-गोंडा पैसेंजर में ग्राम कुशाही निवासी अयोध्या प्रसाद कश्यप का पुत्र 20 वर्षीय छोटू जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। गिरोह के सदस्य उसके पास से 10 हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपयों के सामान से भरा बैग लूट ले गए। घर वालों ने उसे बिछिया रेलवे स्टेशन से बेहोशी की हालत में लाकर कस्बे के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। 

गांव कुशाही निवासी अयोध्या प्रसाद कश्यप ने बताया कि उनका पुत्र छोटू लखनऊ से घर वापस आ रहा था। मैलानी में वह बरेली-गोंडा पैसेंजर में सवार हुआ। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उससे दोस्ती कर ली और उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके पास से 10 हजार रुपये की नकदी और बैग लूट ले गए। छोटू होश न होने के कारण बिछिया पहुंच गया। जहां यात्रियों ने उसके बेहोशी की हालत में डिब्बे में पड़े होने की सूचना रेलवे स्टेशन कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने उसे उतारकर तलाशी ली। जेब में मिली डायरी पर लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल कर परिवार वालों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे लेकर गांव पहुंचे और एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य पुत्र के पास से 10 हजार रुपये और सामान से भरा बैग लूट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed