रोशननगर में बदमाशों का धावा, दो घरों में लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताते हैं रात करीब 12 बजे दर्जन भर बदमाशों ने गांव के कमरुद्दीन के घर धावा बोलकर घरवालों को असलहों की नोक पर घर में बांध दिया। इसके बाद 10 हजार की नकदी, सोने के दो हार, दो चूड़ी, दो जोड़ी झुमकी, मांगबेदी, दो नथनी, दो जोड़ी कुंडल, नाक के फूल आदि लाखों के गहने लूट लिए। भागते समय बदमाशों ने घरवालों को कमरे में बंद कर दिया। आंगन में लगी सीढ़ी से पड़ोसी अनिल वर्मा के घर में दाखिल हो गए। जहां बदमाशों ने घर वालों को बांध दिया और सेफ का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, पांच जोड़ी बिछिया, चार फूल, दो जोड़ी कुंडल, दो मांगबेदी, दो कमर बिुछआ, एक जोड़ी चेन आदि लाखों का सामान लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर एसओ और सीओ मोहम्मदी रमाशंकर पांडे ने मौका-मुआयना किया। बार-बार इसी गांव में हो रही लूट की वारदातों से लोग का गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने नारेबाजी कर सड़क जाम करने की कोशिश की, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया।
---------
ग्राम सुरक्षा समिति गठित
जगदीश प्रसाद वर्मा की हत्या के बाद दो घरों में लूटपाट की वारदात से लोग डरे हुए हैं। गांव वालों का आरोप है कि जगदीश की मौत के बाद कई बार बदमाश गांव के आसपास देखे गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूर्व प्रधान अनूप चंद वर्मा और प्रेम चंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम सुरक्षा समिति का गठन करा दिया और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी गांव वालों के कंधों पर डाल दी। एसओ ने कहा कि सुरक्षा समिति के लोग गांव में पहरा देंगे और उनके साथ दो सशस्त्र पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
--------
ओयल में दो राहगीरों को लूटा
ओयल। थाना खीरी क्षेत्र में बदमाशों ने दो राहगीरों से नगदी, साइकिल, मोबाइल आदि सामान लूट लिया। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक राहगीर कोे हंसिया मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस को इन घटनाओं की तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
गांव ज्ञानसिंह पुरवा निवासी राजेंद्र सिंह ओयल में सर्राफे की दुकान पर काम कर साइकिल से घर वापस जा रहे थे। शाम करीब सात बजे खागी ओयल के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बाद में बांध कर डाल दिया। बदमाशों ने राजेंद्र के पास से साइकिल और मोबाइल लूट लिया। वहीं लखीमपुर से लौट रहे खानपुर गुरेला निवासी ज्ञानेंद्र जायसवाल से लौहारी फार्म के पास बदमाशों ने दो हजार की नगदी और साइकिल लूट ली। ज्ञानेंद्र के विरोध करने पर बदमाशों ने सिर पर हंसिया मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। पीड़ितों के मुताबिक दोनों घटनाओं में शामिल बदमाश हंसिया और बांका लिए थे।