{"_id":"57efecbd4f1c1bd31c573bbb","slug":"loveless-mother-left-the-child-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मोही मां छोड़ गई तीन दिन की बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्मोही मां छोड़ गई तीन दिन की बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
child
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइल्ड लाइन सदस्य पहुंचे, ले गए अस्पताल
मोहल्ला पठान में एक तीन दिन की बच्ची लावारिस पाई गई है। जानकारी पर चाइल्ड लाइन के सदस्य यहां पहुंचे और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चाइल्ड लाइन के मुताबिक बच्ची के पीठ पर फोड़ा है।
शनिवार को सुबह मोहल्ला पठान में लोगों ने एक ठेले पर एक बच्ची को देखा तो भीड़ लग गई। जानकारी हुई तो चाइल्ड लाइन के सुलभ पांडे भी पहुंच गए। बच्ची कपड़े में लिपटी थी। चाइल्ड लाइन के सदस्य बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे। बच्ची के पीठ में एक फोड़े का जख्म है। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चाइल्ड लाइन के सदस्य श्री पांडे ने बताया कि बच्ची के पीठ में फोड़ा है। उसके ठीक होने के बाद उसे जिले के एक आश्रम में भेजा जायेगा। ताकि उसकी परवरिश हो सके। तीन दिन की बच्ची को यूं छोड़े जाने को लेकर हर कोई उसकी मां को कोस रहा है।