{"_id":"5c728c01ad4a19d9d2a44e9b453adbd7","slug":"lootpath-in-metauli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जख्मी कर नगदी-जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को जख्मी कर नगदी-जेवर लूटे
मितौली।
Updated Thu, 25 Dec 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने बुधवार की रात मितौली क्षेत्र के गांव नगरा में एक किसान के घर धावा बोल दिया। छत पर चढ़कर अंदर दाखिल हुए बदमाशों ने सो रही महिला को जगाने के बाद बंदूक की बटों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह जख्मी हो गई। बदमाशों ने पति-पत्नी को कब्जे में लेकर 15 हजार रुपये नगद और करीब 50 हजार के जेवर लूट लिए। पीड़ित दंपति की चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे किसान के भाई ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जवाब में बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
नगरा गांव निवासी भगौती प्रसाद शुक्ल बुधवार रात में पत्नी लज्जावती के साथ सो रहे थे, तभी आधी रात को करीब एक दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। पीड़ितों के मुताबिक बदमाश कमरे में रखे बक्से उठा रहे थे कि खटपट की आवाज सुनाई। इस पर भगौती प्रसाद की पत्नी लज्जावती जाग गईं। बदमाशों ने लाठी-डंडों और बंदूक की बटों से उसे जमकर पीटा। इसके बाद भगौती प्रसाद को भी कब्जे में ले लिया और लूटपाट शुरू कर दी। दंपति का शोर सुनकर भगौती प्रसाद के छोटे भाई सुभाष शुक्ला लाइसेंसी बंदूक लेकर गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे और फायर किए। जिसके जवाब में बदमाशों ने भी कई राउंड फायरिंग की और भाग निकले।
चोरी में लिखी गई रिपोर्ट
गुरुवार की सुबह किसान के घर लूटपाट की रिपोर्ट मितौली पुलिस ने चोरी में दर्ज की है। एसओ बृजेंद्र्र सिंह का कहना है कि लूट की घटना नहीं हुई है। चोरी के दौरान चोरों ने बल प्रयोग किया, जिसकी रिपोर्ट लिखकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दवा लेने जा रहे युवक से पांच हजार लूटे
लखीमपुर खीरी। फरधान क्षेत्र के गांव देवकली निवासी संकल्प बुधवार की शाम दवा लेने के लिए देवकली रोड स्थित रंधावा मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर घेर लिया और उससे पांच हजार रुपये लूट लिए। आरोप है कि बदमाशों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। संकल्प ने संकटा देवी पुलिस चौकी को तहरीर दी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर गुरुवार को कमलापुर निवासी संगीता देवी ने संकटा देवी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि संकल्प के साथ हुई लूट की घटना का प्रत्यक्षदर्शी होने के कारण इन्हीं बदमाशों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और तीन हजार रुपये लूटकर भाग गए। बदमाशों की पिटाई से उसे और बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने संगीता की तहरीर पर भी कार्रवाई नहीं की है।
रोडवेज चौकी के सामने से लेपटॉप उड़ाया
लखीमपुर खीरी। शहर के रोडवेज चौकी के सामने स्थित अवस्थी कंपटीशन सेंटर पर बुधवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और बिना कुछ कहे काउंटर पर रखे लेपटॉप को लेकर फरार हो गए। पुलिस चौकी के सामने हुई इस घटना से रोडवेज के दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। दुकानदार की तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।