फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Looking for bad guys Clean police

बदमाशों की तलाश में  खाक छान रही पुलिस

Sat, 08 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  जंगबहादुरगंज । 
अमर उजाला ब्यूरो  जंगबहादुरगंज ।  Updated Sat, 08 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
 Looking for bad guys Clean police
loot - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस लूटकांड: पुलिस सर्विलांस का ले रही सहारा, अब तक हाथ खाली
विज्ञापन


नेशनल हाईवे 24 पर रोडवेज बस को हाईजेक कर हुई लूटपाट के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा। पुलिस को आशंका है कि बदमाश आसपास के जिलों के हो सकते हैं। इसलिए पुलिस की टीमें बरेली, शाहजहांपुर जिलों में भी बदमाशों की खोजबीन कर रही हैं। पुलिस सर्विलांस का भी सहारा ले रही हैं। शुक्रवार की देर शाम एसपी और एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 

बतादें कि बृहस्पतिवार को सोहराबपुर गेट डिपो की रोडवेज बस मेरठ से सवारियां भरकर लखनऊ जा रही थी। बरेली से सवार हुए आठ बदमाशों ने बस को हाईजेक कर लिया था और चालक संजीव और परिचालक परिचालक बृजेंद्र कुमार को चाकू मारकर घायल करने के बाद बस में सवार 21 यात्रियों से लूटपाट कर परिचालक से 28 हजार रुपये लूट लिए थे। पसगवां पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार की शाम करीब नौ बजे एसपी डॉ. एस चन्नप्पा और एएसपी घनश्याम चौरसिया उचौलिया पहुंचे। दोनों अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उचौलिया चौकी और कोतवाली पहुंचकर सक्रिय  अपराधियों के विषय में जानकारी ली।  पुलिस को शक है कि घटना में शामिल बदमाश आसपास जिलों के हो सकते हैं। इस पर शाहजहांपुर, बरेली समेत आसपास के अन्य जिलों में भी पुलिस की टीमेें भेजी गई हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे मोबाइल टॉवरों की बीटीएस खंगाल रही है। बहरहाल पुलिस को दूसरे दिन भी कोई ऐसे सुबूत नहीं मिल सके हैं, जिससे पुलिस बदमाशों तक पहुंच सके। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि बदमाशों की सुरागरसी की जा रही है। इसमें क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed