फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Looking at the Home Guard in dispute Three brothers , including beaten

घूरे के विवाद में होमगार्ड भाइयों समेत तीन को पीटा

Tue, 27 Jan 2015 08:03 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Tue, 27 Jan 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
Looking at the Home Guard in dispute Three brothers , including beaten
भीरा थाना क्षेत्र के डिमरौल गांव में घूरे की जमीन पर कब्जे को लेकर दो सगे भाइयों और उनकी बहन को जमकर पीटा गया। सोमवार को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तीनों लोगों को बैठाए रखा गया। दूसरे दिन फिर से मारपीट हुई, जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए। घायलों में होमगार्ड रिषीकेश को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के डिमरौल गांव निवासी होमगार्ड रिषीकेश और वीरेंद्र सगे भाई हैं। रिषीकेश के मुताबिक उन्होंने कई साल पहले गांव के एक शख्स से घूरा डालने के लिए थोड़ी जमीन ली थी। वह जमीन घर के सामने रहने वाले रामनरेश और उनके परिवारवालों के सहन में पड़ती थी। कई बार रामनरेश पक्ष के लोगों ने घूरा डालने से मना किया, लेकिन यह लोग घूरा डालते रहे। 25-26 जनवरी की मध्यरात्रि में रामनरेश पक्ष के लोगों ने घूरे की जगह पर मिट्टी डालकर उसे बराबर कर लिया। बस इसी को लेकर सुबह दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। आरोप है कि रामनरेश पक्ष के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने दोनो भाइयों व उनकी बहन अर्चना को पीट दिया। रिशीकेश के मुताबिक वह जब थाने पहुंचे तो उसे पूरा दिन बिठाए रखा गया और रिपोर्ट भी दर्ज नही की। इस बात की जानकारी दोनो भाइयों ने अधिकारियों को दी। तब जाकर देर शाम को घर वापस आने पर थाने से फोन आया कि अपनी रिपोर्ट लिखवा लो, लेकिन शाम होने के कारण ये लोग थाने नहीं गए। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह जब अर्चना उसी जगह पर कूढ़ा डालने गई तब फिर झगड़ा होने लगा, इस दौरान दोनो पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। जिससे रिशीकेश का सिर फट गया। वहीं रामनरेश के मुताबिक यह लोग उनके घर घुसकर मारपीट करने आए थे। पुलिस ने दोनों पक्षो के छह लोगों का मेडिकल कराया है। घायल रिशीकेश को पुलिस अस्पताल से जख्मी हालत में थाने ले गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed