फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lieutenant elders took away the morcha, one shot dead

लुटेरों से बुजुर्ग ने लिया मोर्चा, एक को मारी गोली

Thu, 03 Aug 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 03 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Lieutenant elders took away the morcha, one shot dead
मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
साथी को लेकर भाग निकले बदमाश, असलहे छूटे
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में पुलिस ने की कांबिंग
सुबह पौने चार बजे आंख खुली तो घर में दिखे बदमाश
करीब आठ-दस बदमाशों के होने का अनुमान

ईसानगर के खमरिया में गुरुवार को तड़के घर में घुसे बदमाशों से मोर्चा लेते हुए 60 वर्षीय दिवाकर त्रिवेदी ने उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। फायरिंग में उन्होंने एक बदमाश को गिरा भी दिया। लेकिन उसके  साथी उसे उठाकर भागने में सफल रहे। मौके पर उनके असलहे छूट गए। सूचना के पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली। चुराकर बाहर रखा गया सामान भी बदमाश नहीं ले जा सके। फोरेंसिक, स्वाट और डॉग स्क्वाएड टीम ने मौके पर पड़ताल की और बिखरे खून, फिंगर प्रिंट आदि के नमूने लिए।
खमरिया निवासी दिवाकर त्रिवेदी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब पौने चार बजे उनकी आंख खुल गई। बिस्तर से उठते ही देखा कि उनके कमरे के बाहर दो सशस्त्र बदमाश घूम रहे थे। उन्होंने कमरे में रखी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से जाली वाले दरवाजे के अंदर से ही फायर झोंक दिया। जाली तोड़ते हुए गोली एक बदमाश को लगी और वह चीखकर गिर गया। बताते हैं कि गोली उसके पेट में लगी। उधर बदमाश के दूसरे साथी ने भी जवाबी फायर किए। जवाबी कार्रवाई में ऊपर के कमरे में सो रहे भाई संवर्त त्रिवेदी ने भी अपनी राइफल से दो फायर किए। इससे घबराए बदमाश अपने घायल साथी को लेकर घर के पीछे खेतों से होकर भाग निकले। काफी दूर तक खून के निशान देखे गए, जिसके आधार पर पुलिस ने कांबिंग की। घायल बदमाश की 315 बोर एक देसी राइफल और एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस घटनास्थल पर रह गए। घर के पीछे खेत मे कीमती बर्तन परात, बटुला आदि सामान पड़ा मिला। कमरों में भी सामान बिखरा मिला। सूचना के 45 मिनट बाद चौकी इंचार्ज फूलचंद, यूपी 100 टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद एसओ प्रमोद शंकर मिश्रा और सीओ निष्ठा उपाध्याय ने पड़ताल की। साथ ही एसपी डॉ एस चन्नप्पा और एएसपी घनश्याम चौरसिया ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

 
गृहस्वामी के जागने से पहले चोरों ने बर्तन आदि काफी सामान बांध लिया था और कुछ सामान बाहर भी निकाल चुके थे। इससे अंदाजा लगता है कि बदमाश चोरी के इरादे से घुसे थे। फिलहाल चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर बिखरे खून से इस बात का अंदाजा लग रहा है कि गोली लगने वाले बदमाश की हालत गंभीर रही होगी। मौके से एक देशी बंदूक, एक तमंचा और एक टार्च बरामद हुई है। फिलहाल बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एस. चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed