{"_id":"59831ab44f1c1bdf1b8b46b8","slug":"leopard-roamed-the-goat","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तेंदुए ने बकरे का किया शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर तेंदुए ने बकरे का किया शिकार
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं।
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के चीखने पर भागा, ग्रामीणों में दहशत
भगवंतनगर गुलरा में एक ग्रामीण के घर में घुसकर तेंदुए ने बकरे को मार डाला। घरवालों के जागने पर तेंदुआ मरे बकरे को उठा ले गया। घर में घुसे तेंदुए से पूरा घर में दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पाकर पहुंचे पार्क कर्मियों ने मौका मुआयना किया है तथा सभी को सावधान भी किया है।
चौकी क्षेत्र के भगवंतनगर गुलरा निवासी रमेश कुमार अपने परिजनों के साथ आंगन में सो रहे थे। इस दौरान वहीं पर खूंटे से एक बकरा भी बंधा हुआ था। रात करीब 12 बजे के आसपास एक तेंदुआ उनके घर घुस आया और बकरे को मार डाला। बकरे की चीख सुनकर रमेश की आंख खुल गई। घर में तेंदुए को देख उसके होश उड़ गए और हिम्मत कर लोगों शोर मचाना शुरू कर दिया। गुरुवार सुबह सूचना पाकर पार्क कर्मियों के साथ पहुंचे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम ने मौका मुआयना किया। उन्होंने पग मार्क की जांच पड़ताल कर बताया कि पग मार्क तेंदुए के हैं। पार्क कर्मियों ने दो दिन तेंदुए से सतर्क रहने के निर्देश परिजनों को दिए हैं। इसके साथ ही गांव के लोगों को भी सतर्क रहने का कहा है। उधर तेंदुए के घर में घुसने की खबर से ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा हुआ है।