{"_id":"61c02999aa9826087b0637dd","slug":"lakhimpur-kheri-unknown-vehicle-rams-into-car-in-fog-one-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: कोहरे में अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखीमपुर खीरी: कोहरे में अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Mon, 20 Dec 2021 12:29 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ओमनी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान थाना क्षेत्र के लखीमपुर बेहजम मार्ग पर गांव लखनापुर के पास भट्ठे के पास कोहरे में एक मारुति ओमनी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सोमवार सुबह सात बजे हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को 108 पर कॉल कर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मारुति ओमनी में सोनपपड़ी लदी पड़ी थी। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन