फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakh looted from bank manager , police involved in border dispute

बैंक मैनेजर से सात लाख लूटे, पुलिस उलझी सीमा विवाद में

Mon, 08 Feb 2016 10:38 PM IST
लखीमपुर/खीरी टाउन।
लखीमपुर/खीरी टाउन। Updated Mon, 08 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Lakh looted from bank manager , police involved in border dispute
खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर के पास दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार सवार इलाहाबाद बैंक अमृतागंज शाखा की मैनेजर और कैशियर से सात लाख रुपये लूट लिए। दोनों कचहरी रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की करेंसी चेस्ट से रुपये निकालकर शाखा वापस जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और एसपी के हस्तक्षेप के बाद सदर कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज हो सका। नाकाबंदी घटना के आधे घंटे बाद हुई और बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। एसपी अखिलेश चौरसिया ने अधिकारियों के साथ मौके पर पड़ताल भी की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अमृतागंज शाखा की मैनेजर मंदाकिनी गुप्ता और कैशियर संजीत कुमार वर्मा कचहरी रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की करेंसी चेस्ट से सात लाख रुपये कैश लेकर कार से जा रहे थे। अमृतागंज से पांच किमी पहले कीरतपुर गांव के पास सुबह करीब 10:40 बजे दो बाइकों से आए पांच बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार को बैैंक मैनेजर मंदाकिनी गुप्ता चला रहीं थीं। इसके बाद बदमाशों ने कार के दाहिने साइड के दोनों शीशे तमंचे की बट से तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर रुपये से भरा बैग लूट लिया और बहराइच हाइवे पर फरार हो गए। मैनेजर मंदाकिनी गुप्ता ने पुलिस और बैंक मुख्यालय पर सूचना दी, इसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी एपी सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह, सदर कोतवाल गुलाब शंकर पांडेय, खीरी एसओ एसके सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अजय यादव के अलावा बैंक के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के आधे घंटे बाद जिले में नाकाबंदी लागू की गई और बदमाशों का सुराग नहीं लगा। उधर, बदमाशों की संख्या पांच होने के चलते बैंक कैशियर संजीत कुमार वर्मा की तहरीर पर पलिस ने डकैैती की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दो घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
एक तरफ बदमाश वारदातों को अंजाम देते रहे है वहीं दूसरी तरफ पुलिस सीमा विवाद में समय जाया कर रही है। लूट की घटना के बाद खीरी थाना और सदर कोतवाली थाना के क्षेत्र प्रभारियों के बीच सीमा विवाद हो गया। दोनों पुलिस अधिकारी दो घंटे तक एक दूसरे का थाना क्षेत्र का बताते हुए मामले को सरकाते रहे। इसकी सूचना एसपी अखिलेश चौरसिया को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फटकारा और सदर कोतवाली थाना को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक मैनेजर और कैैशियर रुपये लेकर बैंक शाखा जा रहे थे जिनसे रास्ते में लूट हुई है। सूचना मिलते ही जिले भर में सघन चेकिंग शुरू कराई जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- अखिलेश चौरसिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed