फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   laapata yuvak ka shav pair per latka mila

लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Sat, 21 Feb 2015 06:24 PM IST
मोहम्मदी।
मोहम्मदी। Updated Sat, 21 Feb 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
laapata yuvak ka shav pair per latka mila
कोतवाली क्षेत्र के गांव असौवा में चचेरी बहन की शादी समारोह से लापता हुए युवक का शव शनिवार की सुबह तालाब के किनारे लगे नीम के पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर तालाब किनारे लोगों की भीड़ लग गई। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को असौवा निवासी लक्ष्मन प्रसाद की भतीजी रूबी की शादी थी। लक्ष्मन का 20 वर्षीय पुत्र शिशुपाल देर रात तक शादी की व्यवस्थाओं में लगा रहा। लेकिन रात करीब 12 बजे वह अचानक लापता हो गया। जिसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिलने पर घरवाले दौड़कर मौके पर पहुंचे और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पिता लक्ष्मन प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में उसके लापता होने और शव मिलने की सूचना देते हुए हत्या की आशंका जताई है लेकिन पुलिस को किसी से रंजिश होने की बात नहीं बताई है। कोतवाल सीबी सिंह ने बताया कि युवक के मौत की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केे बाद तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed