फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kunde in the room hanging on Woman's body found

कमरे में कुंडे पर लटकता  मिला महिला का शव

Fri, 20 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 20 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Kunde in the room hanging on Woman's body found
फांसी - फोटो : अमर उजाला
पिता ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप 
विज्ञापन

पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

सदर कोतवाली के गांव रडहापुरवा निवासी एक महिला का शव संदिग्ध हालात में कमरे में कुंडे से लटकता मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। 
सदर कोतवाली के गांव त्रिकोलिया निवासी श्रीकृष्ण ने अपनी पुत्री 25 वर्षीय अनीता देवी की शादी पांच साल पहले इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव रडहापुरवा निवासी अमर सिंह के पुत्र शिवपूजन के साथ की थी। आरोप है कि पुत्री के ससुराल वाले एक सोने की लर और एक लाख रुपये की नकदी को लेकर उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर गुरुवार की शाम करीब नौ बजे पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुत्री के गर्दन और दाहिने हाथ पर चोटों के निशान हैं। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि मृतका का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटकता मिला था। पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास राधा, पूरन और पूरन की पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
भीरा में भी विवाहिता का शव लटकता मिला
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के बहादुरनगर गांव में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में ही फंदे से लटकता हुआ मिला। सुबह परिवार वालों ने देखा तो पुलिस के अलावा मायके वालों को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के बहादुरनगर निवासी गोवर्धन के पुत्र पंकज की शादी सात साल पहले भीरा थाना क्षेत्र के ही गोंधिया गांव के रामगोपाल की पुत्री रीता देवी के साथ हुई थी। रीता देवी की दो पुत्रियां हैं, बताते हैं कि इन सात सालों के बीच दोनो के अच्छे रिश्ते रहे लेकिन अचानक न जाने क्या हुआ कि गुरुवार-शुक्रवार की रात को रीता ने फांसी लगाकर जान दे दी, उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। फोन पर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के भाई रामकिशन ने भीरा पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बहन के आत्महत्या किए जाने का उल्लेख किया है। भाई की सूचना पर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ जितेंद्र यादव के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण साफ हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed