{"_id":"5776a13a4f1c1bd04979aa19","slug":"kthia-four-lakh-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटहिया में चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटहिया में चार लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो /निघासन।
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर नहीं लगा 100 नंबर, रात भर डॉयल करते रहे परिवार के लोग, सिपाही ने भी नहीं उठाया फोन
झंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कटहिया में एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरों ने आठ हजार की नकदी समेत करीब चार लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की भनक लगने पर ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया लेकिन चोर सामान लेकर फरार हो गए। झंडी चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। परिवार के लोगों ने 100 नंबर डॉयल किया लेकिन वह बिजी रहा, यही नहीं हल्का सिपाही ने भी फोन नहीं उठाया।
गांव कटहिया निवासी रामखिलावन मौर्य ने बताया कि गुरुवार की रात गर्मी अधिक होने के कारण वह घर के बाहर सो रहा था। रामखिलावन की मां जुग्गा देवी छोटा बेटा अनिल तथा उसकी पत्नी पूनम बरामदे के बाहर आंगन में और बड़ा बेटा सुनील, उसकी पत्नी प्रियंका छत पर सो रहे थे। रामखिलावन ने बताया कि उसका घर गांव के उत्तर की तरफ बना है। घर की दीवार से सटा शौचालय भी है। उसी का सहारा लेकर छत से घर के अंदर घुसे चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, झुमकी, मंगलसूत्र, कंगन, नथनी, मांग बेंदी, मटरमाला, मंगल सूत्र, 10 जोड़ी पायल और आठ हजार की नकदी, कपड़ा, बर्तन समेत करीब चार लाख का सामान चोरी कर लिया। गुरुवार रात करीब 12 बजे हल्की बारिश होने पर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने कमरे का ताला टूटा हुआ देखा। घर से बाहर निकलते हुए रामखिलावन ने चोरों को देख लिया। परिवार वालों ने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। रामखिलावन ने बताया कि चोरी के तुरंत बाद हल्का सिपाही का नंबर कई बार लगाया, लेकिन उसका नंबर नहीं उठा। तब उसने 100 नंबर डॉयल किया। रात भर उस नंबर को डॉयल करते रहे लेकिन वह बिजी रहा। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे झंडी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
इंचार्ज रिपोर्टिंग पुलिस चौकी झंडी प्रदीप सिंह का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। यदि सिपाही का फोन रिसीव नहीं हुआ है तो उससे भी पूछताछ की जाएगी।