फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kotwali police rogues was bowled by spinner

बदमाशों की फिरकी से बोल्ड हुई कोतवाली पुलिस

Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kotwali police rogues was bowled by spinner
चोरी - फोटो : अमर उजाला
प्रधान के एक लाख उड़ाए, महिला से चेन लूटी और दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में कुुछ घंटे के अंतराल में हुुई वारदातें
पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को दीं तहरीर, रिपोर्ट दर्ज नहीं

सदर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कुछ घंटों के अंतराल में बदमाशों ने लूूट, छिनैती और चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। बुधवार को अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने कंपनी बाग के पास रिक्शे से जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले। महेवागंज स्थित बैंक से एक लाख रुपये निकालकर लखीमपुर आ रहे बुढनापुर के प्रधान की बाइक की डिक्की से रास्ते में बाइक सवार बदमाश रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए और मंगलवार की रात गल्ला मंडी स्थित वारदाने की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। तीनों मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने पीड़ितों को जांच कराने का आश्वासन देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
वारदात-1
90 हजार की चेन उड़ाई

मोहल्ला शाहपुरा कोठी निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता की पत्नी सोनी गुप्ता बुधवार की सुबह बच्चों को छोड़ने स्कूल गई थीं। इसके बाद वह किसी काम से बाजार चली गईं, जहां से कुछ देर बाद रिक्शे से लौैट रहीं थीं। रास्ते में कंपनी बाग के पास अपाचे बाइक से आए दो बदमाशों ने सोनी गुप्ता के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सोनी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित सोनी ने बताया है कि करीब तीन तोला वजनी चेन में सोने का पैैंडल भी पड़ा था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन


वारदात-2
तो बैंक से ही पीछे लगे थे लुटेरे

सदर कोतवाली की महेवागंज चौैकी क्षेत्र के गांव बुढ़नापुर निवासी प्रधान गुरुबख्श सिंह ने बुधवार को महेवागंज स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा से एक लाख रुपये निकाले, जिसके बाद बाइक से लखीमपुर जा रहे थे। दोपहर को शहर से पहले सुआगाढ़ा (घोसियाना) में सपा नेता अंसार महलूद के मकान के पास प्रधान किसी से बात करने के लिए रुक गए, इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने डिक्की से रुपये से भरा बैैग लूट लिया। प्रधान और उनके साथी ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बाइक सवार बदमाश शहर की ओर भाग निकले। प्रधान ने बताया कि जमीन का बैनामा कराने के लिए लखीमपुर तहसील जा रहे थे, जहां विक्रेता को रुपये देने थे। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात-3
वारदाने की दुकान से हजारों की नकदी चोरी

शहर की पुरानी गल्ला मंडी स्थित जमील वारदाना ट्रेडर्स की दुकान में मंगलवार की रात शटर के ताले तोड़कर चोरों ने 18 हजार की नकदी समेत जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। पुलिस को दी गई तहरीर में छाउछ निवासी जमील अहमद ने बताया है कि शटर के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और गुल्लक तोड़कर उसमें रखे रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा दुुकान में रखे जरूरी दस्तावेज जैैसे चेकबुक और एटीएम भी गायब हैं। दुकानदार ने बताया कि वर्ष 2015 में भी चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हुआ। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 


उचक्कों ने प्रधान की बाइक से एक लाख रुपयेे उड़ाए हैैं, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अन्य मामलों में भी कार्रवाई की जाएगी। घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। 
-एसपी उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed