फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Killing not reporting Jam to put on

हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने पर लगाया जाम

Sat, 03 Oct 2015 11:45 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 03 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
 Killing not reporting Jam to put on
गांव सुरजीपुरवा के नेकीराम प्रकरण में ग्रामीणों ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए कस्बे के चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ और एसओ ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एसओ ने कहा कि यदि तहरीर पहले मिल जाती तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई होती। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुरजी पुरवा निवासी नेकीराम (50) का शव शुक्रवार को गांव के बाहर नाले के पास पड़ा मिला था। उसके हाथ-पैर झुलसे हुए थे। मृतक नेकीराम के पुत्र नागेश ने बताया कि  शुक्रवार की सुबह उसके पिता नेकीराम हुलासी पुरवा निवासी एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करने गए थे। देर शाम नहीं लौटे तो तलाश की। इस दौरान उनका शव नाले के किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर निघासन आए और चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वाहन रोकने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे एसओ डीके यादव ने ग्रामीणों को शांत करते हुए कहा कि घटना के दिन से तहरीर मांगी जा रही थी किसी ने तहरीर नहीं दी। यदि तहरीर मिल जाती तो पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाती। यह सुनकर वहां पर मौजूद ग्रामीण थाने पहुंचे। वहां पर मृतक के बेटे नागेश ने हुलासी पुरवा निवासी रामसिंह और रामासरे के खिलाफ हत्या की तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ डीके यादव ने बताया कि नेकीराम की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है।
विज्ञापन

बताया कि मृतक नेकीराम के बेटे नागेश को हत्यारोपियों ने फोन पर धमकाया था। इसी बात को लेकर वह लोग उग्र हो गए और चौराहे पर जाम लगाया।
एसओ डीके यादव ने बताया कि परिवार वालों ने बड़ी मुश्किल में पोस्टमार्टम कराया था। तहरीर के लिए थाने से दो सिपाही भेजे थे। किसी  ने तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई  है।
इतनी दूर कैसे पहुंचा शव
शुक्रवार को नेकीराम मजदूरी करने अपने गांव से दूर करीब डेढ़ किलोमीटर गया था। उसका शव उसके गांव के पास कैसे पहुंचा और वह कैसे जला। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed