फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Killed after being crushed by Magic Kids

मैजिक से कुचलकर बच्चे की मौत

Sun, 11 Jan 2015 08:01 PM IST
निघासन-खीरी
निघासन-खीरी Updated Sun, 11 Jan 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
Killed after being crushed by Magic Kids
निघासन-पलिया रोड पर पिरथीपुरवा गांव के पास मैजिक की टक्कर लगने से पांच साल के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ आ रही उसकी 65 वर्षीया दादी को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद चालक मैजिक लेकर फरार हो गया। बाद में वह मैजिक को बम्हनपुर में खड़ी करके भाग गया। ग्रामीण मैजिक को खींचकर घटनास्थल पर लाए और उसके शीशे आदि तोड़कर रोड पर जाम लगाया।
विज्ञापन

निघासन कोतवाली क्षेत्र के लोधपुरवा गांव का नियामत कुछ दिनों से पिरथीपुरवा गांव के पास सड़क किनारे रह रहा है। रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे नियामत का पांच वर्षीय पुत्र ईशान अपनी 65 वर्षीय दादी महवरी के साथ सड़क के दूसरी तरफ  इस्लाम के घर से वापस अपने घर आ रहा था। इसी बीच पलिया की तरफ  से एक टाटा मैजिक और सामने से निघासन की तरफ  से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। क्रास करते समय चालक ने मैजिक सड़क के नीचे उतार दी।
विज्ञापन

इससे सड़क के किनारे चल रही महवरी मैजिक से टकराकर गिर गई। उसके सिर में चोट आई जबकि उसके साथ चल रहा ईशान मैजिक के आगे गिर गया और उसका सिर मैजिक के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मैजिक चालक यह देखकर वहां से भाग खड़ा हुआ। उसने बम्हनपुर लाकर मैजिक खड़ी की और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से पहुंचे गांववाले मैजिक को घटनास्थल पर खींच लाए। ग्रामीणाें ने मैजिक के शीशे आदि तोड़ दिए और रोड जाम कर दिया। मौके पर एसओ रामकुमार यादव, एसआई वीरसिंह और सुरेश मौर्य पहुंचे। काफी समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोगों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खोला। इस बीच रोड पर दोनाें तरफ गाड़ियाें की लाइन लगी रही। ईशान की दादी को इलाज के लिए सीएचसी निघासन ले जाया गया। नियामत की तरफ  से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed