दो युवकों ने प्रधान की पुत्री को अगवा किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ग्राम पंचायत के प्रधान की 15 वर्षीय पुत्री एक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। बीते बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह कक्षा दस की परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी। पहले से घात लगाए बैठे एक बाइक पर दो सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के बाद पता चला कि लखाही गांव के दो युवकों ने उसको अगवा कर लिया है। युवकों के परिवार वालों ने दो रोज में छात्रा को लाने की बात कही। दो दिन बीत जाने के बाद भी जब वह उनकी पुत्री को वापस नहीं लाए तो उन्होंने थाने में शिकायत की है।