फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kidnapped student's location was in Nainital

अपहृत छात्र की लोकेशन नैनीताल में मिली

Wed, 19 Aug 2015 12:05 AM IST
मोहम्मदी/लखीमपुर
मोहम्मदी/लखीमपुर Updated Wed, 19 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped student's location was in Nainital
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया झाला निवासी किसान जोगेंदर सिंह के बेटे 17 वर्षीय गुरुविंदर सिंह के मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम धारा 364 के तहत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गुरुविंदर की मौजूदा लोकेशन नैनीताल बता रही है। ऐसा वह अपहर्ताओं के मोबाइल सर्विलांस की रिपोर्ट के आधार पर कह रही है। पुलिस का कहना है कि तीन टीमें उसकी तलाश में लगाईं गईं हैं। जोगेंदर के कुछ रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस इसमें पारिवारिक रंजिश की भी आशंका जता रही है। वहीं उस मोहम्मदी क्षेत्र से उस सिम विक्रेता को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे अपहर्ताओं ने स्कूल के प्रिंसिपल से बात की थी।
विज्ञापन

एक अन्य घटनाक्रम में यह बात भी सामने आई है कि सोमवार की रात को छात्र गुरुविंदर ने अपहरणकर्ताओं के मोबाइल से अपने पिता से बात की थी, जिसमें उसने बरेली घूमकर मंगलवार को लौटने की बात बताई थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल को ट्रेस किया तो बरेली के पास की लोकेशन मिली है। सोमवार की दोपहर अपहरणकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से स्कूल से छुट्टी कराकर रास्ते से छात्र गुरुविंदर सिंह का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद बोलेरो से फरार हो गए थे। छात्र मूड़ा गालिब स्थित सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल का छात्र है। एसपी अरविंद सेन और सीओ मोहम्मदी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। घटनास्थल से अपहरणकर्ताओं का एक मोबाइल और छात्र की साइकिल मिली थी। सोमवार की रात को अपहरणकर्ताओं ने गुरुविंदर की उसके पिता से बात कराई थी। पिता के मुताबिक गुरुविंदर से थोड़ी देर बात हुई, जिसमें उसने बरेली घूमकर मंगलवार को लौटने की बात कही थी, जिसके बाद फोन कट गया।  एसपी अरविंद सेन ने बताया है कि  पुलिस टीम पूरी तत्परता से छात्र की बरामदगी के लिए प्रयासरत हैै।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed