फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kidnap child mila

चौथे दिन छूटा सलमान

Mon, 29 Dec 2014 10:58 PM IST
फरधान
फरधान Updated Mon, 29 Dec 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
kidnap child mila
थाना क्षेत्र के गांव नकहा पिपरी से सोते समय अपहृत किए गए 10 वर्षीय बालक सलमान को पुलिस ने नाटकीय अंदाज में चौथे दिन मुक्त कराने का दावा किया। पुत्र की सकुशल वापसी पर मां-बाप ने चैन की सांस ली है। वहीं पुलिस ने बालक के अपहरणकर्ताओं को भी दबोचने का दावा किया है लेकिन अभी उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सलमान के  अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से कई टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया था। कई दिन तलाश के बाद पिपरावां पुलिया के पास से सलमान को मुक्त कराया जा सका। वहीं सलमान के पिता अजीज अहमद का कहना है कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सलमान पुलिसकर्मियों के साथ घर पहुंचा, बाद में पुलिस सलमान को लेकर थाने गई और उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन

सलमान ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे गन्ने के खेत में छिपाकर रखा गया था। इस दौरान उसे कोई शारीरिक यातना नहीं दी। इधर पुलिस ने दावा किया इस मामले में कई अपहरणकर्ताओं को पकड़ा है, उनसे कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के नामों का खुलासा नहीं किया है। अभी पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। सीओ सिटी ने बताया कि सलमान के पिता को किए गए फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो पुलिस का काम आसान हो गया। इससे बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed