{"_id":"58ea79af4f1c1b41485b93cd","slug":"kid-s-death-due-to-wages-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मजदूरी करने गए किशोर की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में मजदूरी करने गए किशोर की करंट से मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर
आदिवासी थारु क्षेत्र के गांव मशानखंभ निवासी एक किशोर अपने साथियों के साथ पंजाब मजदूरी करने गया था। जहां एक किसान के फार्म पर काम करते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने फार्मर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली चंदनचौकी में तहरीर दी है।
मसानखंभ निवासी उजागर राना का 15 वर्षीय पुत्र सुभाष राना अपने गांव के अन्य युवकों के साथ फार्मर बडला थाना राजपुर भुइया जिला होशियारपुर पंजाब के एक फार्मर यहां काम करता था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार शाम को फार्मर ने सुभाष को जबरन बिजली के खंभे पर तार जोड़ने के लिए चढ़ा दिया, जिससे करंट लगने से सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। फार्मर ने न तो इसकी कोई सूचना पुलिस को दी और न ही पोस्टमार्टम करवाया। गुपचुप तरीके से उसके साथियों के साथ शव को वहां मशानखंभ उसके घर भेज दिया। रास्ते में जब उसके साथियों ने सूचना घर वालों को दी तो उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।