फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kid's body recovered near the bridge

रवहीं पुल के पास बरामद हुआ किशोर का शव 

Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शारदानगर।
अमर उजाला ब्यूरो  शारदानगर। Updated Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kid's body recovered near the bridge
नदी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को शारदा नहर में लगाई थी छलांग
विज्ञापन

शव मिलने से परिवार में मची चीखपुकार 

 शारदा नहर में छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त करने वाले 16 वर्षीय आलम का शव तीसरे दिन रवहीं पुल के पास उतराता देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया। 

शारदानगर के पकरिया गांव निवासी अब्दुल लतीफ  का पुत्र आलम शनिवार को इसी चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी अपने मामा की लड़की की शादी में गया था। अगले दिन वह साइकिल से अपने घर जाने के लिए निकला, लेकिन बड़ागांव पुल पर पहुंचकर साइकिल खड़ी कर दी और पुल की रेलिंग से नहर में छलांग लगा दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को भी पूरे दिन गोताखोर लगे रहे, लेकिन नतीजा सिफर रहा। मंगलवार की दोपहर ग्रामीणों ने किशोर के शव को रवहीं पुल से पहले उतराते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने घर वालों को सूचना देकर शव बाहर निकलवाया। घर वालों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त आलम के रूप में की। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया है। चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने बताया कि परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इसीलिए शव पंचनामा भर घरवालों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed