{"_id":"47bd57542f9128c35b1ab68ecbc6e372","slug":"kheri-trader-nepal-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी के व्यापारी को नेपाल में लूट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खीरी के व्यापारी को नेपाल में लूट लिया
तिकुनियां
Updated Wed, 13 May 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी देश नेपाल को बिक्री किए गए माल का तगादा करने गए व्यापारी और उनके एक साथी को रास्ते में दो नकाबपोश बदमाशों ने असलहा दिखाकर साढे़ तीन लाख रुपये नेपाली लूट लिया है। पीड़ित जब घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना भजनी पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर लौटा दिया है। घटना को लेकर मंडी के व्यापारियों में रोष है।
मंडी तिकुनियां निवासी शोभित अग्रवाल नेपाल के सुक्खड़ बाजार में आर्डर पर माल आपूर्ति करते हैं। सोमवार को सुबह दस बजे शोभित अग्रवाल नेपाल के सुक्खड़ बाजार गए थे। जहां से वह साढ़े तीन लाख रुपये नेपाली लेकर शाम पांच बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन कर चंपत हो गए। पीड़ित जब घटना की तहरीर लेकर थाना भजनी पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इस बाबत नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गर्ग टीटू ने कहा कि नेपाल में लूट की वारदातों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे पहले कस्बा निवासी व्यापारी संजय और विनोद से चार लाख रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे, जिसकी रिपोर्र्ट भी नेपाल पुलिस ने नहीं लिखी थी और न ही कोई कार्रवाई की है। इस बाबत नेपाल स्थित कैलाली जिले के एसपी से मिलकर लूट की घटना की रिपोर्ट भजनी थाने में दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने की रणनीति बनाई गई है।