{"_id":"57dd4db14f1c1bd949d49868","slug":"khatoon-was-caught-hanging-death-of-sheeba","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगने से हुई थी शीबा खातून की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगने से हुई थी शीबा खातून की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर पर छह चोटों के निशान मिले
मोहल्ला हिदायतनगर निवासी कमाल अहमद की पत्नी 25 वर्षीय शीबा खातून की मौत फांसी लगने से हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर चोटों के छह निशान भी मिले हैं। पुलिस का मामना है कि मौत से पहले विवाहिता की पिटाई की गई थी।
शुक्रवार की शाम मोहल्ला हिदायतनगर निवासी कमाल अहमद की पत्नी शीबा खातून का शव फांसी पर लटकता मिला था। थाना ईसानगर के गांव खमरिया (ऐरा) निवासी मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है, लेकिन उसके शरीर पर छह चोटें पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इससे साफ है कि मृतका की मौत होने से पहले उसे मारापीटा गया। सदर कोतवाल रामजी चौधरी का कहना है कि अभी मामले की तहरीर किसी के खिलाफ नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।