{"_id":"d85ac3a758342b53505f7471c3173faf","slug":"just-to-overtake-pissed-truck-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ओवरटेक करने से गुस्साया ट्रक चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ओवरटेक करने से गुस्साया ट्रक चालक
मझगईं
Updated Thu, 12 Mar 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट बस के ओवरटेक करने से नाराज ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक के चालक ने कस्बे के तिकोनापुल पर वाहन को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। इसके बाद दोनो वाहनाें के चालकों में खूब नोकझोंक हुई और इस दौरान करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पलिया-निघासन मार्ग पर कस्बे के तिकोनापुल पर पलिया से निघासन जा रही एक प्राइवेट बस, ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। जिसको लेकर ट्रक और बस के चालकों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक चालक ने ट्रक को आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। इसके बाद दोनों चालकों में नोकझोंक होने लगी। इससे मार्ग के दोनो ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। लोगों ने दोनों चालकाें को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया, तब कहीं जाम खुला और आधा घंटे से फंसे वाहन निकल सके। गन्ना भरे ओवरलोड वाहन चालकों की मनमर्जी से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने इनकी मनमर्जी पर लगाम लगाने की मांग की है।