{"_id":"5820bde64f1c1bfb02b38202","slug":"just-take-a-moment-to-fire-trap-five-people-from-the-fierce-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में जाल लगाते वक्त आग भड़कने से पांच लोग झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में जाल लगाते वक्त आग भड़कने से पांच लोग झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेल्डिंग करते समय हुआ हादसा
बस में डीजल टैंक के पास जाल लगाने के दौरान वेल्डिंग करते समय हुए हादसे में पांच लोग झुलस गए, घायलों में बस के स्टॉफ के अलावा मैकेनिक और एक प्रधान का पुत्र भी शामिल है। घायलों को तत्काल बिजुआ सीएचसी लाया गया, यहां पर उनका इलाज जारी है।
जंगलीनाथ गांव के एक ट्रांसपोर्टर की बस में पिछले कई दिनों से डीजल चोरी हो रहा था, आजिज आकर मालिक ने बस में डीजल टैंक के पास एक जाल वेल्डिंग कराने के लिए मैकेनिक मोनू के पास भेज दी। जिस समय मोनू बस में टैंक के पास वेल्डिंग कर रहा था, डीजल टैंक में आग भड़क गई, जिससे पास में खड़े बस के ड्राइवर नन्हे, कंडक्टर राजू, दूसरी बस के ड्राइवर आशीष एवं मोनू के अलावा रामनगर कलां के प्रधान प्रेम सिंह का युवा पुत्र राधे सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल बिजुआ अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ सीएचसी में जमा हो गई। डॉक्टर प्रवीन निगम की देखरेख में झुलसे लोगों का इलाज जारी है।