फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Just beaten the union's manager

बस यूनियन के मैनेजर को पीटकर किया लहूलुहान 

Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Just beaten the union's manager
marpeet - फोटो : amar ujala
किराए को लेकर हुआ था युवक से विवाद  
विज्ञापन


लहरपुर बस अड्डे पर टिकट बनवाने को लेकर मैनेजर और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज युवक ने मैनेजर की पिटाई कर दी और सिर पर ईंट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने घायल मैनेजर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।  

मोहल्ला महाराजनगर निवासी माजिद अली ने बताया कि वह लहरपुर बस अड्डे पर मैनेजर है। सोमवार की सुबह 11 बजे थाना खीरी के गांव सढ़ौना निवासी रीशू सिंह से उसकी टिकट बनवाने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर नाराज रीशू सिंह ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पास में पड़ी ईंट उठाकर सिर पर मार दी, जिससे उसका सिर फूट गया। शोर शराबा होने पर आसपास के कई लोग और यात्री आ गए। इस पर आरोपी मौके से भाग निकला। घायल मैनेजर ने सदर कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि घायल की तहरीर पर आरोपी रीशू सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed