{"_id":"575ec95d4f1c1b244411b706","slug":"jhrkhurani-was-struck-by-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
jaharkhurani
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजवेज की बस में एक यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गया, जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
रोडवेज बस अड्डे पर सुबह सवा छह बजे आयी गोला डिपो की यूपी 31टी/5391 बस में यात्री जयभीम नगर मेरठ निवासी दुर्गा सिंह जहरखुरानी का शिकार मिला, उसे कंडेक्टर जोगेंदर सिंह ने सीएचसी में भर्ती कराकर उसके सामान को डिपो में सुरक्षित रखवा दिया। कंडेक्टर ने बताया कि यात्री शाहजहांपुर से बस में बैठा था। जब बस सुबह बस अड्डे पर आयी तो सारे पैसेंजर उतर गए। एक सीट पर यात्री को पड़ा देखकर उसे उठाने का प्रयास किया तो वह बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी गई। उसके बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मेरठ जिले के जयभीम नगर निवासी दुर्गा सिंह (40) के रूप में हुई है। यात्री का इलाज नगर की सीएचसी में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत स्थिर बनी थी। यात्री मटमैले रंग की धारीदार शर्ट और काली पैंट पहने है।