फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jewelry by swindle swindle

झांसा देकर जेवर ठगे

Fri, 24 Jul 2015 11:26 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 24 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jewelry by swindle swindle
कस्बा स्थित एक फर्नीचर विक्रेता के घर में ठगों ने पाउडर से गंदे जेवर साफ करने का झांसा देकर हजारों रुपये के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने ठगी की सूचना से इंकार किया है।
विज्ञापन

कस्बे के बगिया मोहल्ला में शाकिर बेग का मकान है। शुक्रवार होने के कारण वह नमाज अदा करने के लिए मस्जिद गए थे। इसी बीच दो व्यक्ति पाउडर बेचने के बहाने घर में घुस आए। उन दोनों ने शाकिर की पत्नी अनवरी से ठंडा पानी पिलाने को कहा। अनवरी ने अपनी पोती साहिबा से पानी लाने को कहा। पानी पीने के बाद एक ठग ने अपने थैले से बर्तन साफ करने का पाउडर दिखाकर घर में पड़े गंदे बर्तन मंगवाए। ठगों ने पाउडर से गंदे बर्तन साफ कर दिए। उसके बाद दूसरे ठग ने जेवर साफ करने का पाउडर अपनी बैग से निकाला और पानी से भरा एक बर्तन मंगवाया। पानी में ठग ने थोड़ी सी हल्दी डाल दी। उसके बाद ठगों ने जेवर लाने को कहा। उनके झांसे में आकर अनवरी, साहिबा और अनवरी की बहू रोशनी ने सोने के कुंडल, अंगूठी, बुंदा पानी में डाला। अपनापन दिखाते हुए ठगों ने अनवरी के कान से भी सोने के कुंडल निकाल कर पानी में डाल दिए। उसके बाद ठग पानी भरे बर्तन को दूसरे बर्तन में पलटने लगे। कुछ देर तक पानी इधर से उधर पलटने के बाद पानी में पड़े जेवर सफाई से निकाल लिए। बाद में पानी को गैस पर गरम करके ब्रश से साफ करने को कहा। साहिबा पानी से भरा बर्तन लेकर रसोई घर में चली गई। इसी बीच दोनों ठग भी घर से चंपत हो गए। साहिबा ने पानी गरम करने के बाद उसमें हाथ डाला तो जेवर गायब थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed