{"_id":"ea22acc2b8a8eb006092a2136579baf6","slug":"jewellers-millions-of-home-burglary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स के घर लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलर्स के घर लाखों की चोरी
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 30 Nov 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला भरतपुरी कॉलोनी में एक ज्वैलर्स के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 20 हजार की नकदी समेत करीब छह लाख कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार को दोपहर बाद घरवाले जब लखनऊ से लौटे, तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मंगलवार को होने वाले मतदान में ड्यूटी पर फोर्स की रवानगी होने के चलते सोमवार को पुलिस घटनास्थल का मौका मुआयना नहीं कर पाई है।
भरतपुरी कॉलोनी निवासी गिरजा सरन उर्फ दीपू रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार को परिवार समेत लखनऊ में अपनी भतीजी के परिवार में हुए कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर पर कोई नहीं था। सोमवार को करीब दो बजे मेन गेट का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुआ, तो कमरों के ताले टूटे मिले। गृहस्वामी के मुताबिक वह पड़रिया तुला में सोने-चांदी का दुकान करता है, जिसका काफी माल घर पर रखा था।
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि चोरों ने घर से छह किलो चांदी, 90 ग्राम सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया है। चौकी इंचार्ज सूर्यमणि यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। चुनाव ड्यूटी के चलते बाहर हूं, लौटते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।