{"_id":"5947d36f4f1c1b8c1a8b483c","slug":"jeth-jethani-accused-of-burning-fire-on-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ, जेठानी सहित सात पर आग से जलाने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ, जेठानी सहित सात पर आग से जलाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
आग से जलाने का आराोप
- फोटो : अमर उजाला
बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरवा कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी बहन को तेल डालकर जलाने के आरोप में जेठ, जेठानी सहित सात लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भटपुरवा कालोनी निवासी राकेश कुमार की पत्नी बबली ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बहन राधना पत्नी सुनील कुमार उर्फ सोनी रविवार को अपनी पुत्री प्रेरणा का विवाह गांव के ही नकुल कुमार के पुत्र कपिल के साथ कर रही थी। जिसका उसकी ननद चंद्रमुखी, ननदोई मड़ुआ निवासी कानपुर, राजेंद्र और उसकी पत्नी राजेश कुमारी निवासी आगरा, जेठ अरविंद, जेठानी कांती, देवर शिवकुमार निवासी भटपुरवा कालोनी विरोध कर रहे थे। रविवार की सुबह बात बढ़ने पर आरोपियों ने राधना को जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया, जिससे वह गंभीर झुलस गई। गंभीरावस्था में राधना को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बबली की तहरीर पर पुलिस ने सातों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।