{"_id":"089f5c27670108c0518243903d48346c","slug":"injured-in-road-accident-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत
गोला गोकर्णनाथ
Updated Fri, 16 Oct 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
कोटवारा रोड जंगल के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीण की करीब दो माह बाद उपचार के दौरान मौत हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर जंगल निवासी अहमद जान खां मंगू 21 अगस्त को यहां से बाइक से शाम को घर जा रहा था। कोटवारा जंगल पार करते ही रसूलपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायलावस्था में उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां आपरेशन के बाद उन्हें दिक्कत हुई तो शाहजहांपुर के बाद बरेली में भर्ती कराया गया। एक माह 25 दिन तक इलाज चलने के बाद बरेली के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिवार वाले घर ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। मंगू की मौत की सूचना पर पूर्व विधायक अरविंद गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी सहित तमाम ग्रामीण उनके घर पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन