{"_id":"584aa0fb4f1c1b732a448f78","slug":"indoors-woman-s-body-was-found-hanging-from-a-scarf-in-kunde","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर के अंदर कुंडे में दुपट्टे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के अंदर कुंडे में दुपट्टे से लटकता मिला महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप
पति समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बेलहरी निवासी रिंकू की पत्नी 35 वर्षीय जूली देवी का शव उसके घर में ही कमरे के अंदर कुंडे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न करने और उसे मार कर लटकाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
इसी थाना क्षेत्र के गांव खम्हौल निवासी गयादीन ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री जूली देवी की शादी आठ साल पहले गांव बेलहरी निवासी घनश्याम वर्मा के पुत्र रिंकू वर्मा के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले कई महीने से पुत्री को दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे थे। पुत्री ने इस बात की शिकायत मायके में की थी। उन्होंने पुत्री के ससुराल वालों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं मानें। आरोप है कि गुरूवार की रात उसकी पुत्री जूली देवी की पिटाई कर हत्या कर दी और आत्महत्या दिखाने के लिए शव को कमरे के अंदर कुंडे में दुपट्टे से लटका दिया।
सूचना पर एसओ ने चौकी इंचार्ज नंद कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने मृतका के पिता की ओर से पुलिस ने पति, ससुर, सास और दो ननद के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी।