फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Including three on head Fraud Case

प्रधान समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस

Mon, 25 May 2015 07:50 PM IST
महेवागंज खीरी
महेवागंज खीरी Updated Mon, 25 May 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर की गई जांच के बाद फूलबेहड़ पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर जमीन का फर्जी बयनामा कराकर लाखों रुपये हड़पने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरा खुर्द हाल पता लखहा अलीगंज निवासी रहीश पुत्र मदारू ने करीब दो माह पहले गांव के ही एक व्यक्ति से दो एकड़ जमीन का सौदा किया था। रहीश का आरोप है कि सौदे में कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर जमीन का फर्जी बयनामा कराकर लाखाें रुपये हड़प लिये। रहीश ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी जिस पर उन्होंने जांच के आदेश दिए। फूलबेहड़ एसओ आरपी ओझा ने बताया कि सुंदरवल चौकी इंचार्ज तौफीक खां ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित रहीश की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार बताए जाते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed